समूह की महिलाओं के सच हुए सपने, उद्यमीकरण की ओर बढ़े कदम
*समूह की महिलाओं के सच हुए सपने, उद्यमीकरण की ओर बढ़े कदम* *मंत्रोच्चारण के बीच पुष्टाहार उत्पादन केंद्र का हुआ लोकार्पण* सैफई : उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गठित एसोसिएशन ऑफ पर्सन जागृति प्रेरणा महिला लघु उद्योग द्वारा पुष्टाहार उत्पादन केंद्र का शुभारंभ लछवाई में शनिवार को किया गया। आंगनवाड़ी केंद्रों पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित पुष्टाहार वितरित किया जाएगा। इसमें 300 समूह की भागीदारी है। 20 महिला कर्मी है। सभी मशीनें लग चुकी है। विकास खण्ड सैफई, बढ़पूरा एवं जसवन्तनगर की आंगनवाड़ी भी इस केंद्र से संबद्ध है। प्रणता ऐश्वर्या, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मंत्रोचार के साथ हवन-पूजन किया और फीता काटकर प्लांट का उद्घाटन व निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं पूरी लगन और ईमानदारी से काम करें। जिला विकास अधिकारी दीनदयाल ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए ग्रामीण आजीविका मिशन सरकार क...