Posts

Showing posts from May, 2018

समूह की महिलायें करेंगी टेक्नीशियन का कार्य

सौर ऊर्जा स्टडी लैम्प रिपेयरिंग एवं मेंटेनेन्स हेतु समूह की महिलाओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण होगी समूह की महिलायें करेंगी टेक्नीशियन का कार्य मिहींपुरवा, बहराइच:   उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं आईआईटी, मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में संचालित भारत सरकार की नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के तहत 70 लाख सौर ऊर्जा स्टडी लैंप योजना  चला़यी जा रही है।                आई. आई. टी. मुंबई के राज्य परियोजना प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश, शैलेन्द्र द्विवेदी के अनुसार यह योजना उत्तर प्रदेश के 29 जनपद एवं 115 ब्लाकों में लागू हुई हैं  तथा  34  लाख स्टडी सौर ऊर्जा लैम्प  स्कूलों के बच्चों को  वितरण किया जाना हैं। अभी तक 1.5 लाख बच्चों को स्टडी सौर लैम्प वितरण हो चुका हैं। प्रथम चरण में जनपद -सोनभद्र, उन्नाव, बहराइच, लखीमपुर खीरी, हरदोई, इलाहाबाद, वाराणसी, गोरखपुर मे योजना चल रही हैं तथा अभी तक 8 जनपद मे आजीविका मिशन की 300 महिलाओं को रोजगार भी मिला है। ये परियोजना  उन-उन क्षेत्रों में चलाई जा रही है, जहां...