औषधियों का उपवन है, प्रेरणा पोषण वाटिका
स्वच्छ और स्वस्थ आहार का स्रोत है पोषण वाटिका औषधियों का उपवन है, प्रेरणा पोषण वाटिका बहराइच, मिहींपुरवा: उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के इन्टेन्सिव विकास खण्ड मिहीपुरवा में सुरेन्द्र कुमार गुप्त, उपायुक्त स्वतः रोजगार एवं मृगांक शेखर उपाध्याय, जिला मिशन प्रबन्धक, लाइवलीहुड के निदेशन में जीविका, बिहार से आये कृषि विशेषज्ञों द्वारा समूह की महिलाओं को पोषण वाटिका लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पोषण वाटिका घर के अगल बगल में या के आंगन में ऐसी खुली जगह पर होती हैं, जहाँ पारिवरिक श्रम से परिवार के इस्तेमाल हेतु विभिन्न मौसमों में मौसमी फल तथा विभिन्न सब्जियाँ उगाई जाती है। पोषण वाटिका का मकसद रसोईघर के पानी व कूड़ा करकट का इस्तेमाल कर के घर की फल व साग सब्जियों की दैनिक जरूरतों को पूरा करना है। आजकल बाजार में बिकने वाली चमकदार फल सब्जियों को रासायनिक उर्वरक प्रयोग कर के उगाया जाता है। रसायनों का इस्तेमाल खरपतवार, कीड़े व बीमारियों रोकने के लिए किया जाता है। इन रासायनिक दवाओं का कुछ अंश फल सब्जी में बाद तक बना रहता है, जिसके कारण उन्हें इस्तेमाल करने ...